फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार तक ने कर को तकरीबन आधा किलोमीटर तक घसीटा जिससे उसमें बैठे पिता पुत्र सहित तीन बाल बाल बच गए लोगों ने व मुश्किल ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले
लिया| मौके पर जाम लग गया| जनपद औरैया के अहिरवा कटरा निवासी संजीब कुमार ने बताया कि वह अपने पिता राम शंकर राठौर व चाचा राम निवास के साथ आल्टो कार से पांचाल घाट एक अंतिम संस्कार में शामिल होने आये थे| वह कार से वापस आ रहे थे, उसी दौरान थाना कादरी गेट के इटावा बरेली हाई-वे पर ग्राम भाऊपुर भट्टा के सामने पीछे
से आते तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, उसके बाद कार को आगे फंसाकर तकरीबन आधा किलोमीटर खींच ले गया| जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे बमुश्किल रोका| कार सबार तीनों लोग सुरक्षित बच
गये| जिसके बाद मौके पर जाम लग गया|| सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार, यातायात पुलिस मौके पर पंहुची और ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया| मौके पर लम्बा जाम लग गया| ट्रक इटावा जा रहा था|

हाई-वे पर ट्रक में उलझ कर आधा किमी फंसी चली गयी कार, तीन बाल-बाल बचे, लगा जाम

