फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) तेज रफ्तार कारों और टैम्पों की भिंडत एक की मौत ही गयी, जबकि सात घायल हो गये| एक दर्जन से अधिक घायल हो गये, सात घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जिसके बाद सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटावा बरेली हाई-वे पर धीरपुर चौराहे के निकट स्थित नंदगांव के पास दो कारों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी l उसी दौरान पीछे से आ रहा टैम्पों भी कारों से टकरा गया | जिससे दाउदपुर निवासी टैम्पों सबार 50 वर्षीय राधेश्याम उर्फ भूरे की मौके पर ही मौत हो गयी | जनपद मैनपुरी की तरफ से आ रही कार में बैठे 50 वर्षीय रविंद्र सिंह उनका पुत्र 25 वर्षीय अभिषेक निवासी शिव शक्ति कॉलोनी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश व 50 वर्षीय कप्तान सिंह निवासी मघाऊ मैनपुरी घायल हो गये| वहीं दूसरी कर कार में सबार मुरहास कन्हैया निवासी 50 वर्षीय कार चालक बलवीर सिंह उसका 40 वर्षीय भाई रामू सिंह उर्फ स्वदेश व स्वदेश की 28 वर्षीय पत्नी गौरी व 13 वर्षीय पुत्री आराध्या घायल हुए | टेंपो में चालक दाउदपुर निवासी 40 वर्षीय सरोज, 48 वर्षीय भाई राधेश्याम ,भाभी पप्पी,छोटा भाई मनोज व मनोज की पत्नी श्वेता भाई स्वदेश व उसकी पत्नी गौरी,6 वर्षीय अर्पित, दो वर्षीय शोभित, राधेश्याम की सास सुदामा पत्नी राम प्रकाश सवार थे l वह भी घायल हुए | घायल कुल 7 को सीएचसी भेजा गया| जहाँ से घायल शकुंतला देवी,आराध्या,गौरी, रवेंद्र, स्वदेश, कप्तान सिंह व पप्पी को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया l बाद में लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| मृतक राधेश्याम उर्फ भूरे चार भाइयों नेत्रपाल,मनोज व सरोज में तीसरे नंबर का था l मृतक के दो पुत्र हैं l मृतक मजदूरी करता था, मृतक दिल्ली में सिलेंडर बिक्री का कार्य करता था| मृतक की मां श्यामला कुमारी पत्नी पप्पी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|



