फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) हाई-वे पर कार की टक्कर से पुजारी सहित तीन बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|, जहाँ से उन्हें हैलेट मेडिकल कालेज रिफर किया गया, जहाँ एक की मार्ग में ही मौत हो गयी जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी रमाकान्त पूजापाठ का कार्य करते थे| सोमवार को वह गाँव के ही 26 वर्षीय गोलू के साथ बाइक से ग्राम दहेलिया मन्दिर पर पूजा करने 70 वर्षीय श्रीकृष्ण को साथ लेकर गये थे| वापस आते समय इटावा-बरेली हाई-वे पर ग्राम निबिया के निकट तेज रफ्तार कार नें जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर लगने से तीनों बाइक सबार गंभीर रूप से घायल हो गये, सभी को
एम्बुलेंस से लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ हालत नाजुक होनें पर कानपुर हैलेट अस्पताल में रिफर किया गया| कानपुर ले जाते समय श्रीकृष्ण से मार्ग में ही दम तोड़ दिया| जबकि रमाकान्त की अस्पताल में मौत हो गयी| परिजन शव लेकर घर आ गये|
मृतक पुजारी रमाकांत का विवाह नही हुआ था, वह चार भाईयों में तीसरे नंबर के थे| जबकि श्रीकृष्ण की पत्नी प्रेम प्यारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उपनिरीक्षक आशुतोष ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| मृतक श्रीकृष्ण के पुत्र अशोक ने थानें में तहरीर दी| थानाध्यक्ष नवीन कुमार नें बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, कार सबार टक्कर मारकर फरार हो गया|



