हाई-वे पर कार की टक्कर में स्कूटी सबार की मौत

फर्रुखाबाद:(नगर/राजेपुर संवाददाता) हाई-वे पर स्कूटी सबार को तेज रफ्तार कार सबार ने टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| लोहिया में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना राजेपुर क्षेत्र जैनापुर निवासी 41 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र रघुराज सिंह अपनी स्कूटी से जा रहे थे| गांव जैनापुर मौरम गिट्टी दुकान के सामने इटावा बरेली हाइ-वे पर तेज रफ्तार कार नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे ज्ञानेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये| सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस नें ज्ञानेंद्र को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया। वहाँ से डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने ज्ञानेंद्र सिंह को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस सूचना भेज दी। मृतक की पत्नी आरती, 14 वर्षीय नैतिक सिंह, 10 हर्षित का रो-रोकर बुरा हाल है।