फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेली व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी 40 वर्षीय रामकिशोर पुत्र काली चरण सुबह लगभग 6 बजे गंगा स्नान के लिए निकले| उसी दौरान इटावा-बरेली हाई-वे गंगा ढावा के निकट किसी अज्ञात वाहन नें रामकिशोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सिपाही कपिल कुमार नें लोहिया में भर्ती कराया| 6:25 पर चिक्कित्सक नें रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी सरिता, पुत्री नीतू,अंशिका व पुत्र अनुभव का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक ठेली पर फल बिक्री करनें का कार्य करता था|
हाई-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेली व्यापारी की मौत



