हाई-वे का कट बंद होनें से कारोबार हो रहा चौपट, व्यापार मंडल नें कसी कमर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे पर पूर्व से खुले कट बंद होनें से कारोबार चौपट हो रहा है| लिहाजा व्यापार मंडल नें बैठक कर कट खोले जानें को लेकर आंदोलन की रणनीति बनायी|
शहर के रिलायंस तिराहा स्थित मांझी रेस्टोरेंट में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया जिसमे सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें कहा कि इटावा-बरेली नेशनल हाई-वे निर्माण के उपरांत डिवाइडर के कट बंद कर दिये गये| जिससे सेन्ट्रल जेल चौराहे से हाई-वे के दोनों तरफ सड़क के दुकानदार काफी प्रभावित है| ग्राहक को बीच का कट बंद होंने से काफी दूर का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे अधिकतर ग्राहक दूसरी जगह चले जाते हैं| लिहाजा कट ना खुलने से दुकानदार काफी समस्या में आ गया है| व्यापारी हित के लिएसंगठन जिला प्रशासन को अवगत करायेगा| जिससे व्यापारियों का अहित ना हो|


सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल के महामंत्री डा. संजीब त्रिपाठी नें बताया कि इटावा-बरेली हाई-वे पर लगीं लाइटे अभी तक शुरू नही हुई| जिससे रात में निकलने में तकलीफ होती है| हाई-वे की रोड़ लाइट दुरस्त की जाये| संगठन के जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें कहा कि व्यापार मंडल हर तरह से व्यापारियों के साथ है| जिला प्रशासन से काट खोले जानें की मांग की जायेगे,कट ना खुलने पर संगठन आगे की रणनीति पर कार्य करेगा| जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा कि हाई-वे पर सेन्ट्रल जेल चौराहे के आगे कट बंद करने व्यापार पर काफी फर्क पड़ा है| मामले में सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा| यदि कार्यवाही नही होती है तो धरना प्रदर्शन की रणनीति पर विचार किया जायेगा| इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. रवि राजपूत, संगठन मंत्री विपिन सिंह, उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, अवनीश कुमार, राहुल उपाध्याय, देवेन्द्र सक्सेना आदि रहे| संचालन शिवम दुबे नें किया|
अजय यादव व्यापार मंडल के संरक्षक मनोनीत
व्यापारी अजय यादव को सेंट्रल जेल व्यापार मंडल का संरक्षक मनोनीत किया है| अजय यादव नें कहा कि वह व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं| संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे|