हाईटेशन लाइन के पोल से टकरायी स्कूली बैन, धूं-धूं कर जली

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) विद्यालय के बच्चे छोड़कर आ रही बैन अनियंत्रित होकर हाईटेशन लाइन के पोल से टकरा गयी| जिससे पोल टूटकर बैन के ऊपर ही गिर गया| देखते ही देखते कार में आग लग गयी| कार काफी देर तक धूं-धूं कर जलती रही| बाद में पंहुची दमकल नें आग पर काबू पाया| गलीमत रही की बैन में बच्चे नही बैठे थे, नही किसी बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता था|

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अलबलपुर-तकीपुर मार्ग पर स्थित एक स्कूल की बैन छुट्टी के बाद बच्चे लेकर निकली थी| बच्चे छोड़कर बैन वापस आ रही थी|बैन को चालक सविनय कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी हरकमपुर मोहम्मदाबाद चला रहा था| अचानक भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के पैत्रक गाँव नवादा दोयम से कुछ दूर बैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल से टकरा गयी, जिससे लोहे का पोल टूटकर कार पर गिर गया| आनन-फानन में चालक कार के बाहर आया, कुछ देर में ही कार में आग लग गयी| कार धूं-धूं कर जलनें लगी| जिसे देखकर मौके पर भीड़ लग गयी| ग्रामीणों नें डायल 112 को सूचना दी| सूचना मिलने पर डायल 112 व दमकल मौके पर पंहुची| दमकल ने आग पर काबू पाया| हल्का इंचार्ज अरबिंद अवस्थी मौके पर पंहुचे|