सड़क किनारे पड़ा मिला रिटायर्ड अध्यापक के पुत्र का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) घर से गायब हुए रिटायर्ड शिक्षक के पुत्र का शव सड़क किनारे पड़ा मिला| पुलिस ने जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय संजू मिश्रा पुत्र सुरेश बाबू मिश्रा बीते शुक्रवार अपने घर से गायब हो गया था| परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नही चला| इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की| इसके बाद शनिवार को संजू का शव कंपिल रुदायन रोड पर पढ़ा हुआ मिला| इसके बाद परिजन मौके पर आ गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| संजू शराब पीने का आदी बताया गया है| संजू का शव मिलने से उसकी पत्नी प्रीति मिश्रा व मां प्रवेश व का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| जू हाथ में अंगूठी वह एक ढाई तोला की सोने की चैन थी|परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें अंगूठी वापस कर दी| लेकिन सोने की चैन मौके पर नही मिली| जबकि अंगूठी पुलिस ने परिजनों को सौप दी|
संजू की पत्नी प्रीति जनपद कासगंज के नरदोली में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत है| वही पिता सुरेश बाबू मिश्रा रिटायर्ड अध्यापक है| उपनिरीक्षक अशोक पाण्डेय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|