फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, फर्रुखाबाद में मंगलवार को टेबलेट वितरण समारोह एवं फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का
माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागती भाषण में संस्था के प्रबंधक अनुराग दुबे ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर आधारित प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि फतेहचंद वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ. भूदेव राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा तथा डॉ. विवेक सक्सेना ने विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित कर गिफ्ट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को शाल एवं स्मृति
चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप पाठक, डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे एवं ट्रस्टी अभिषेक मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार अग्निहोत्री ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम दुबे, कर्मचारी संघ नेता अखिलेश अग्निहोत्री, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, एडवोकेट रामजी बाजपेई, प्रमोद तिवारी, समाजसेवी
शिवओम पांडेय, अवनीश शाक्य, आदित्य मिश्रा, एशियन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के निदेशक सुरेंद्र पांडे, पूर्व निदेशक सहकारी बैंक अरुण त्रिवेदी, भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में टेबलेट वितरण व फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन



