फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुन्यतिथि पर पंहुचे जनपद के प्रभारी मंत्री नें उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही संकल्प हबन में भी शामिल हुए| उन्होंने उनकी यादों को भी साझा किया|
पांचाल घाट चौराहे पर स्थित स्वर्गीय द्विवेदी की प्रतिमा पर मंत्री जयवीर सिंह नें पुष्पांजली अर्पित की| उनके साथ अन्य भाजपा नेताओ नें भी पुष्पांजली अर्पित की| इसके बाद उनका काफिला पांचाल घाट मेला रामनगरिया की तरफ बढ़ गया| मंत्री वैदिक क्षेत्र पांडाल में पंहुचे जहाँ स्वर्गीय द्विवेदी की पुण्यतिथि के तहत आयोजित संकल्प यज्ञ में भाग लिया| स्वर्गीय द्विवेदी के पुत्र सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पुत्रबधू अनीता द्विवेदी, छोटे पुत्र प्रियांक द्विवेदी, भाई डा. हरिदत्त द्विवेदी आदि नें हबन में आहुतियाँ दीं| आचार्य इंद्रदेव शास्त्री नें पूजन कराया|
इस दौरान जिलाध्यक्ष बीजेपी रुपेश गुप्ता, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर , विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, रमेश त्रिपाठी, डा. प्रभात अवस्थी, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, विनोद अग्निहोत्री, संजीब गुप्ता, अभिषेक त्रिवेदी, सचिन यादव, धीरेन्द्र वर्मा, शिवांग रस्तोगी, पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल आदि रहे|



