स्कूल में खड़ी दो ओमनी धूं-धूं कर जलीं

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) स्कूल में खड़ी दो ओमनी कार धूं-धूं कर जल गयी| सूचना पर पंहुची दमकल नें आग पर काबू पाया| रविवार होनें से स्कूल में अवकाश था|

थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बृजनाथ मेमोरियल स्कूल में दो ओमनी कार खड़ीं थी, कारों में संदिग्ध हालत में आग लग गयी| कार में आग की लपटें निकलते देखकर हड़कंप मच गया|मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष मोनू शाक्या, दमकल की टीम मौके पर पंहुची| बीजेपी नेता भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह,संदीप तिवारी आदि मौके पर आ गये| दमकल ने आग पर काबू पाया| स्कूल की छत पर आग पहुंचती तो गैस के पैनल लगे हुए थे, वह भी जलकर राख हो जाते उधर बीच वाली मंजिल पर ओम शांति की दो दर्जन महिलाएं अपने कार्यक्रम में लगी हुई थी| स्कूल के प्रबन्धक सुखवीर ने बताया कि अचानक किसी तरीके से आग लग गयी इसकी जानकारी नही है| आग में दो ओमनी व दो कूलर जल गये|