फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात स्कूल प्रबन्धक के घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेबरात साफ हो गये| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस को तहरीर दी गयी|
थाना कादरी गेट के ग्राम चाँदपुर निवासी अशोक कुमार गाँव में ही एक निजी स्कूल के प्रबन्धक है| अशोक कुमार नें बताया कि बीती रात उनके परिजन अपने-अपने कमरे में सो रहे थे| सुबह उनका छोटा भाई नितीश कुमार मोबाइक में चार्जर लगानें के लिए उठा| तो कमरे में बक्से आदि का ताला टूटा पड़ा
था| बक्से में रखे लगभग दो लाख रूपये और काफी सोने-चांदी का जेबरात चोरी हो गया था| सामान अस्त-व्यस्त था| चोर मकान के पीछे लगे जंगले से मकान में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर चले गये| नितिश नें डायल 112 को सूचना दी| सूचना पर डायल 112 व थाना कादरी गेट के रोडबेज बस अड्डा चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने जाँच पड़ताल की| चौकी प्रभारी नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| 
स्कूल प्रबन्धक के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी



