सोशल मीडिया पर टिप्पणी करनें में हिन्दू महासभा व भाजयुमो नेता पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोशल मीडिया पर टिप्पणी करनें के मामले में पुलिस ने हिन्दू महासभा व बीजेपी नेता पर मुकदमा दर्ज किया है|
मेला रामनगरीय जूना अखाड़े के सत्यगिरि महाराज के शिष्य जितेन्द्र गिरि नें थाना कादरी गेट में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि मेला रामनगरिया में एक मारपीट की घटना की गयी| जिसमे अखाड़ो के संतों वसनातन धर्म के खिलाफ अमर्यादित भाषा व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया| जिसका मेले से कोई लेनादेना नही है| सोशल मीडिया पर प्रसार करने से अखाड़े के संतों में रोष है | यह कार्य विमलेश मिश्रा व अंकित तिवारी के द्वारा किया गया| हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि यदि हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज होनें से किसी की जान बचती है तो यह हमे मंजूर है| जो लोग लगातार चेतावनी जैसे पोस्ट डाल रहें हैं उन पर भी प्रशासन संज्ञान ले। घायल आचार्य सहित तीन पर केस सत्यगिरि महाराज के समाधि लेने की घोषणा से दबाव में आईं पुलिस ने महंत सागर पुरी की तहरीर पर आचार्य प्रदीप शुक्ला, संकित, सचिन व अन्य साथी अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके बाद कार्यवाही से संतुष्ट होकर सत्यगिरि महाराज द्वारा समाधि ना लेने की घोषणा कर दी ।