सैनिक का शव घर आते ही हर आँख हुई नम

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूरो) सैनिक का शव घर आते ही कोहराम मच गया| हर किसी की आँख नम हो गयी| मौके पर भीड़ मौजूद रही|
कोतवाली फतेहगढ़ के शिवाजी कालोनी नेकपुर निवासी 28 वर्षीय मोहित सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुआ था| वह हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर के पुंछ राजौरी में तैंनात था| बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व ही वह डियूटी पर गया था| उसके शव को लेकर आये जेसीओ राकेश कुमार नें बताया कि मोहित नें अपनी बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| उसका शव घर आते ही पत्नी सीमा व अनीता व बहन नीतू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था|