फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सैमसंग इंटरनेशनल कम्पनी कर्नाटक के नाम पर दो करोड़ हड़पे हड़पे गये| मामले में कर्नाटक के दो नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
शहर के मोहल्ला राजीव गाँधी नगर निवासी अमित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव ने सियोंसी पार्क व पार्क हूबू निवासी सैमसंग इंटरनेशनल बागमारे गोल्ड स्टोन बिल्डिंग साउद ब्लाक आउटरिंग रोड महादेवपुर बंगलरु कर्नाटक व 10 अज्ञात निवासी बंगलुरु कर्नाटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| अमित नें बताया कि उसके मोबाइल पर आरोपियों ने कम्पनी की कई योजनाओं की जानकारी और संदेश भेजे| कम्पनी नें केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल का पत्र व एसबीआई का गारंटी घोषणा पत्र अपलोड कर रखा था| अमित यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ कम्पनी में दो करोड़ रूपये निवेश कर दिया| जो हड़प लिये गये| न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है| विवेचना निरीक्षक कामिल खान को दी गयी है| 

सेमसंग इंटरनेशनल कम्पनी के नाम पर दो करोड़ हड़पे, कर्नाटक के 12 आरोपियों पर एफआईआर



