सुन लो पाकिस्तान शहीदों का बदला लेगा हिंदुस्तान

CRIME FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पुलवामा आतंकी हमले को लेकर देश में गुस्से की लहर है| जिसके चलते कई संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला और झंडा जलाया| अभी में आक्रोश दिखा| इस दौरान नारे लगे सुन लो पाकिस्तान बदला लेगा हिंदुस्तान|
कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व हिन्दू परिषद,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अधिवक्ता सभा,भारतीय किसान यूनियन ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया| इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद ने पाक का झंडा जलाया| सभी संगठन एक सुर में केबल एक ही तरह का आक्रोश प्रकट कर रहे थे| सभी ने एक सुर में भारत सरकार आतंकियों को पोषित करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की|
भाकियू जिला मंत्री हरिओम अग्निहोत्री ने कहा कि 44 सीआरपीएफ जवानों का बलिदान बेकार नही होगा| किसान यूनियन ने पुतला फूंकने के साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा| प्रगति शील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शिखर सक्सेना ने कहा कि पूरा देश इस घटना की घोर निंदा कर रहा है| उन्होंने पीएम मोदी से मुंह तोड़ कार्यवाही की मांग की है| विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री रविन्द्र भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ मुंह तोड़ जबाब दे|
युवा नगर उद्योग व्यापार (मिश्रा गुट) के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने अपने साथियों के साथ पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया| इस दौरान मांग की गयी कि केंद्र सरकार आतंकियों को भी एक-एक कर मारे| तभी असली बदला पूरा होगा| इस दौरान राजू भारद्वाज,अरविन्द शुक्ला,आदित्य दीक्षित,बंटू खां,सचिन शर्मा,गोपाल कश्यप आदि रहे|
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के अभिषेक वाथम के साथ ही साथ जिला संयोजक अभिषेक वाजपेयी आदि ने भी पुतला फुंककर विरोध दर्ज कराया| इस दौरान अभय सक्सेना,शिवम शर्मा,अभिषेक गुप्ता,शिवम कुशवाह,कृष्ण मुरारी राजपूत,सुमित प्रजापति आदि रहे| युवा मोहत्सव के विजेताओं ने चौक पर पुलवामा में शहीदों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी| उन्होंने कहा कि इसका मुंह तोड़ जबाब दिया जाना चाहिए| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, पूर्व मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित,हर्षित मिश्रा,दिशा गंगवार,कृष्णा अपूर्वा,राहुल,विवेक आदि रहे|
शिव सेना के कायमगंज नगर प्रमुख सुबोध गुप्ता के नेतृत्व में पाकिस्तान के पीएम का पुतला बनाकर उसे जूतों की माला पहनाकर नगर में घुमाया गया| इसके बाद पुतला फूंक दिया गया| इस दौरान अनुराग कोरी हर्षित गुप्ता,गोलू कौशल,रामजी सक्सेना ,संजय ठाकुर व बृजेश वाल्मीकि आदि रहे|
राजेपुर में गंगा पार युवा एकता मंच ने भी पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया| जिसमे संजय सोमबंशी,नरेंद्र सिंह सोमवंशी,शिवम सोमबंशी,शानू अग्निहोत्री,रोहित प्रताप आदि रहे|