सीपी इन्टरनेशनल स्कूल में बारह दिवसीय खेल शिविर का हुआ भव्य समापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत 24 मई से सीपी इंटरनेशनल स्कूल फर्रुखाबाद में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हो गया|इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया|
Kashvi Aesthetics Farrukhabadविद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल के कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं। इसके साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कम से कम एक पेड़ लगाने तथा वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया।
विद्यालय की निदेशक मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं। इससे न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें समर्पण, अनुशासन और सामूहिकता की भावना भी उत्पन्न होती है।
विद्यालय की उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे,प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए|
खेल प्रशिक्षक संजीव कुमार द्विवेदी, श्री धर्मेश दीक्षित,अंजनी कुमार एवं के.के. बाजपेई ने पूर्ण समर्पण के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।