सियार था बड़ा होशियार- महिलाओ के नोचे मुह और मर्दो का नोचा ………

shivam-farrukhabadफर्रुखाबाद: सियार जब आदमखोर हो गया तो मारा ही गया| मामला राजेपुर थानाक्षेत्र के पट्टी दारापुर में सियार का आतंक तमंचे की गोली से ख़त्म हो गया मगर उससे पहले उसने शौच करती महिला एवं खेत में दवा लगा रहे बच्चे को नोच कर घायल कर दिया था| एक एक कर चार लोगो को घायल करने के बाद सियार को गाव वालो ने तमंचे पर डिस्को करने पर मजबूर कर दिया| सियार के शिकार के घायल हुए चार ग्रामीण लोहिया हॉस्पिटल में इलाज करा रहे है|
darapur-farrukhabad
दोपहर लगभग एक बजे एक सियार गंगा की और से गाव की और चला| सबसे पहले उसने खेत में राजू की पत्नी मालती का मुह और नाक नोच कर घायल कर दिया| इसके बाद कुछ दूरी पर खेत में शौच कर रहे शीतला देवी पत्नी राजकिशोर का मुह और नाक नोच ली| चिलाने पर वो भाग खड़ा हुआ| इसके बाद वो भाग और खेत में अपने पिता के साथ दवा छिड़क रहे 10 वर्षीया शिवम् पुत्र मंगला के कंधे पर हमला कर दिया| पास में ही खेत में दवा छिड़क रहे उसके पिता ने जब सियार को ललकारा तो इ बार फिर वो भाग और कुछ दूरी पर ही गाव के ही सत्यपाल की पत्नी का मुह और नाक नोच कर घायल कर दिया| इसके बाद ग्रामीणो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुच गया| एक ग्रामीण ने निकला तमंचा और सियार का काम तमाम कर दिया| सियार की मौत के बाद पट्टी दारापुर के ग्रामीणो ने चेन की सांस ली| वाही सभी घायल इलाज कराने के लिए लोहिया हॉस्पिटल पहुचे|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]