फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में एक निजी कार्यक्रम में आये योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नें सिंचाई विभाग में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया| उन्होंने विभागीय अधिकारियों में आवश्क दिशा निर्देश दिये|
मंत्री नें फतेहगढ़ के बेबर रोड़ नलकूप कालोनी स्थित सिचाई विभाग के नव निर्माणाधीन कार्यालय, आवास व सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण किया | जहाँ उन्हें निर्माण कार्य प्रगति पर मिला| मंत्री नें नलकूप कालोनी परिसर में बेहतर साफ-सफाई करनें व पौधारोपण करनें के निर्देश दिये| मंत्री नें विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं को जाननें का प्रयास किया| सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह यादव, अभय कठेरिया, संजीब गुप्ता, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता दुर्गा प्रसाद, सहायक अभियंता शिवांशु वाजपेयी, संजय कुमार सचान, विवेक गुप्ता आदि रहे| 

नलकूप कालोनी परिसर में स्वच्छता व वृक्षारोपण के निर्देश



