फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सक्सेना समाज महासभा के बैनर तले सोमवार को सत्ताइसवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन पांचाल घाट नारायण वाटिका में किया गए। सामूहिक विवाह में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण सक्सेना ने किया।
मुख्य अतिथि राधा कृष्ण सक्सेना ने कहा कि समाज में तमाम कुरितियों ने जन्म ले लिया है। इसे यदि समाप्त करना है तो इस प्रकार के दहेज रहित समारोह का होना अति आवश्यक है। सामूहिक विवाह समारोह के साथ ही परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया| प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, दाताराम सक्सेना, रामनरेश सक्सेना, रविन्द्र कुमार सक्सेना आदि रहे| 




सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे की हुए 17 जोड़े



