सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे छोटे लोहिया

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को सपा के जिला कार्यालय आवास विकास पर स्व. जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ को 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर वक्ताओं ने गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की पंडित जनेश्वर मिश्र ने सपा को हमेशा एक परिवार की तरह माना| जनेश्वर मिश्र ने किसानों, नौजवानों, कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को संसद तक पहुंचाया। उनकी हर समस्या के निदान के लिए हर वक्त खड़े रहते थे। उन्होंने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। बड़े-बड़े पदों पर रहने के बावजूद उनका जीवन बड़ा सादा और सरल था। कोई भी कार्यकर्ता चाहे वह किसी समाज का हो अगर उनके पास पहुंच जाता था तो उसकी समस्या का निवारण करके ही भेजते थे।जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि वह अपने नेताओं से अपील करते हैं की आने वाले चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दमखम के साथ आज से ही लग जायें जिससे हम सरकार बनाने में कामयाब हो सके। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा कि ब्राह्मणों का असली सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया|
शमशाबाद के नगर अध्यक्ष अवधेश पांडेय,रवी पांडेय, अशोक अंबेडकर, युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र यादव सिरौली, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बंटी यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चांद खां रहे| कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद ना रहने वाले नेताओं पर कार्यवाही का प्रस्ताव
पूर्व नगर अध्यक्ष चांद खां, जितेंद्र यादव सिरौली एवं बंटी यादव ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव से कार्यक्रम में उपस्थित न रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों पर कार्यवाही करने का प्रस्ताव रखा, जिसे जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया।