सातनपुर आलू मंडी में इस सीजन की सबसे ज्यादा आवक, भाव 50 रूपये गिरा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को शहर की सातनपुर आलू मंडी में आलू की जबरदस्त आवक देखने को मिली। मंडी पूरी तरह भरी हुई नजर आई और इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक आवक दर्ज की गई। मंडी में करीब 160 मोटर आलू की आमद हुई, जिससे पूरे परिसर में चहल-पहल बनी रही।
मंडी में आलू के भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे। अधिकांश आलू की बिक्री 501 से 601 रुपये प्रति कुंतल के दायरे में हुई। व्यापारियों के अनुसार मध्यम क्वालिटी के आलू की मांग अधिक रही, जबकि अच्छे ग्रेड के आलू भी सामान्य भाव पर बिके। अधिक आवक के बावजूद भाव में किसी तरह की बड़ी गिरावट नहीं देखी गई। बीते सोमवार को भाव 651 रुपये कुंतल था|

किसानों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आवक के कारण मंडी में दबाव तो है, लेकिन फिलहाल भाव संतोषजनक बने हुए हैं। वहीं आढ़तियों का मानना है कि यदि इसी तरह आवक बनी रही तो आने वाले दिनों में भाव पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सातनपुर मंडी में रौनक बनी हुई है और कारोबार सुचारु रूप से चल रहा है।