साइकिल मिस्त्री का निकला कादरीगेट के पास मिला शव

FARRUKHABAD : गुरुवार देर शाम कादरीगेट के निकट एक अज्ञात युवक की तड़प तड़प कर मौत हो गयी थी। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। शुक्रवार को मृतक के पिता ने शिनाख्त कर ली।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]suresh

मृतक के पिता सुरेशचन्द्र प्रजापति ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र 35 वर्षीय रिंकू निवासी घोड़ा नखास के रूप में कर ली। सुरेशचन्द्र ने बताया कि रिंकू का विवाह नहीं हुआ था। वह साइकिल मिस्त्री का काम करता था। उन्होंने दुर्घटना में मौत होने की आशंका जतायी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।