सहकारी बैंक में भाजपा व सपा समर्थकों में जमकर मारपीट,कई जख्मी,पूर्व सांसद की गाड़ी में तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फतेहगढ़ में आयोजित होने हुई सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ के हो गयी| जिसमे कई भाजपा और सपा समर्थक जख्मी भी हो गये| घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर आ गया| घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया|
सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक के दौरान बैंक परिसर में ही सभा की व्यवस्था की गयी थी| उसी दौरान गेट के निकट ही बैंक कर्मी बैंक सदस्यों के पहचान पत्र देख कर रजिस्टर में नाम दर्ज कर रहे थे| उसी समय फतेहगढ़-फर्रुखाबाद थोक एवं फुटकर सहकारी उपभोक्ता भंडारण लिमिटेड रेटगंज की अध्यक्ष रीना कटियार के पति भाजपा नेता विमल कटियार ने आपत्ति ने आरोप लगाया की केबल बीजेपी समर्थकों के ही पहचान पत्र मांगे जा रहे है| पूर्व सांसद व पूर्व अध्यक्ष दि फर्रुखाबाद डिस्ट्रिक कोआपरेटिव छोटे सिंह यादव के समर्थकों से कोई पहचान पत्र नही मांगे जा रहे है| उसी समय हंगामा होता देख भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान भी भाजपा नेताओं के साथ आ गये| देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी|
मारपीट के दौरान जमकर कुर्सियां चली| कुर्सियां तोड़ी गयी| फर्नीचर आदि को फेंक दिया गया| मारपीट के दौरान कन्नौज बैंक के सदस्य दिगम्बर यादव के साथ ही भाजपा नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान आदि जख्मी हो गये| भाजपा नेताओं की संख्या अधिक देख पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव व अन्य बैंक कर्मी बैंक के भीतर चले गये| उन्होंने भीतर से ताला बंद करदिया| जिसके बाद आक्रोशित बीजेपी नेताओं ने छोटे सिंह यादव की बाहर खड़ी कार में पथराव कर दिया उसमे तोड़-फोड़ की गयी| कुछ ने बैंक का ताला तोड़ने की कोशिश भी की|
विमल कटियार ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर दिगम्बर सिंह यादव व पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने उन पर थप्पड़ चला दिया| जिसके बाद ईंट मारकर नगर अध्यक्ष का सिर फोड़ दिया गया| जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये| वही दिगम्बर सिंह ने भाजपा नेताओं पर दबंगई करने लगकर ईंट से सिर फोड़ने व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया| पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने आरोप लगाया की बीजेपी के नेताओं ने कुछ युवा बुला लिए| उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की| सांसद मुकेश राजपूत भी आ गये|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह,सीओ सिटी रामलखन सरोजकई थानों के फ़ोर्स साथ पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| एएसपी ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

Comments are closed.