ससुराल में फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) ससुराल में फांसी के फंदे पर विवाहिता का शव झूलता मिला| महिला के स्वजनों नें दहेज हत्या की तहरीर दी| पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के नगला नॉन निवासी गोविन्द का विवाह जनपद एटा के कस्बा निवासी राजवीर मिश्रा की पुत्री सोनी के साथ हुआ था| सोनी का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे पर झूलता हुआ मिला| मामले की जानकारी होनें पर परिजन मौके पर पंहुचे| पिता राजवीर ने दहेज हत्या की तहरीर दी| सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज संजय वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जाँच की|