सवारियां बिठाने को लेकर रोडवेज चालक-परिचालक में मारपीट, हंगामा

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सवारियां बिठाने को लेकर रविवार को दो रोडवेज बसों के चालक और परिचालक के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और यात्रियों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन झगड़ा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए चालक और परिचालक दोनों को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। वहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई।चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि सवारियां बिठाने को लेकर आपसी मनमुटाव के चलते विवाद हुआ था। किसी प्रकार की मारपीट या नुकसान नहीं हुआ। बस स्टॉप पर दो बसें सवारियां भर रही थीं। इसी दौरान यात्रियों को लेकर आपसी प्रतिस्पर्धा में बहस शुरू हो गई, जो झगड़े में बदल गई। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी। फिलहाल स्थिति सामान्य है और रोडवेज बस संचालन पूर्ववत जारी है।|