सलमान से भिड़ने का राघव को मिला इनाम- हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष बने

फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच ने सलमान खुर्शीद के कार्यक्रम में हंगामा मचाने और लाठी खाने वाले हिजाम नेता का प्रोमोशन कर दिया है| सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक कर राघव दत्त मिश्रा को जिलाध्यक्ष और प्रदीप सक्सेना को जिला महामंत्री नियुक्त कर दिया है|
HIJAM FARRUKHABAD

विद्यालय में हुई संगठन की बैठक में अध्यक्ष्यता डॉ शिव ओम अम्बर ने करते हुए कहा कि हिन्दू जागरण मंच काफी समय से जिले प्रशंसनीय कार्य कर रहा है| राघव दत्त मिश्रा के अध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी| बैठक में दीपक दिवेदी अधिवक्ता, दिनेश मिश्रा दिन्नू, शशिकांत गुप्ता और राजेश मिश्रा सहित हिजाम के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे|[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]