फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सरेशाम राजमिस्त्री एक घर से नकदी-जेबरात साफ कर दिये गये| जानकारी होनें पर हडकंप मच गया| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बाग राठौरा निवासी इस्लामुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन राज मिस्त्री का कार्य करते
हैं| रविवार देर शाम लगभग आठ बजे इस्लामुद्दीन अपनी पत्नी रुखसाना बेगम आदि परिजनों के साथ मकान की पहली मंजिल पर सो रहे थे| उसी दौरान परिजनों का कहना है कि दूसरी मंजिल पर मकान के पीछे से चढ़ आये और कमरे में रखे कई बक्से का ताले तोड़ दिये और लगभग 1 लाख की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| दूसरी मंजिल पर रुखसाना बेगम कोकुछ परछाई नजर आयी| जिस पर उन्हें शक हुआ तो चीख-पुकार मची गयी| परिजनों का कहना है कि चोरी पीछे से ही वापस फरार हो गये| ग्राम प्रधान विजय पाल नें पुलिस को सूचना दी| 

सरेशाम राजमिस्त्री के घर से नकदी-जेबरात साफ



