सरकारी बैंक के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर

Banksनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आज कामकाज थम सकता है। बैंक कर्मचारी संघों ने वेतन बढ़ाने सहित अपनी दूसरी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक दिन के हड़ताल का ऐलान किया है। बैंकों के 10 लाख कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं।

करीब 45 बैंक इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं, इनमें 26 सरकारी बैंक, 12 निजी बैंक और 8 विदेशी बैंक हैं। विदेशी बैंकों के स्थाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। दिल्ली में हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारी सुबह से दोपहर तक संसद मार्ग स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
लोगों को पैसे निकालने के लिए सिर्फ एटीएम का ही सहारा है। एटीएम में भी कल जो कैश भरा गया है उससे ही काम चलाना होगा, क्योंकि हड़ताल की वजह से आज एटीएम में कैश भी नहीं भरा जाएगा।