वाशिंगटन:इंटरनेट को आधुनिक मानव इतिहास का सबसे बड़ा आविष्कार कहना अप्रासंगिक नहीं होगा। इंटरनेट ने पूरी दुनिया को मुट्ठी में कर लेने की ताकत दी है। ऐसा लगता है मानो पूरी दुनिया कंप्यूटर, लैपटॉप और फोन में समा गई है। आप अपने फोन पर एक क्लिक कर दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी देश में होने वाली किसी भी घटना के बारे पढ़ सकते हैं या देख सकते हैं लेकिन आपने कभी सोचा है कि बिना तार के आपके स्मार्टफोन तक इंटरनेट पहुंचता कैसे है?