फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समस्याओं को लेकर शिक्षक सड़क पर उतरे और कलेक्ट्रेट पंहुच कर सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| 
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान व सह-संयोजक रामकिशोर शुक्ल के नेतृत्व में पहले बैठक का आयोजन हुआ, जिसके बाद शिक्षक पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे और ज्ञापन सौंपा| जिसमे पुरानी पेशन लागू करनें कोरोना काल में बाधित शिक्षण कार्य को पूर्ण करनें के लिए ग्रीष्म काल में विद्यालयों का समय 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो| एक माह के भीतर शिक्षकों की 
पदोन्नति व प्रोन्नत वेतनमान प्रदान करनें सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया|
राकेश यादव, गजेंद्र सिंह, राजेश यादव, निर्देश गंगवार, उपेंद्र गंगवार, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, शिव मोहन गंगवार, ओम सिंह, इसरार अहमद, शकील खान, शाहिद खान, अमन कुमार, मुफीद खान, सत्येंद्र यादव, हसीन खान, देवेंद्र नारायण, सुनील सुमन, ज्योति कुमार, अनुज यादव, केपी यादव, बलवीर सिंह यादव, सत्यम सेंगर, परविंदर सिंह व गौरव कुमार आदि रहे|
समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक



