फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सभासद के साथ ढावे पर खाना खा रहे उसके साथियों के साथ गाली-गलौज, जान से मारनें की धमकी देकर फायरिंग करनें में पूर्व प्रधान सहित पाँच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है | पुलिस नें दो आरोपियों व एक बाइक को कब्जे में लिया है|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सभासद नरेंद्र यादव नें थाना मऊदरबाजा में पंजीकृत करायी गयी एफआईआर में कहा है कि वह थाना मऊदरवाजा के इटावा-बरेली हाई-वे पर गुरुनानक ढावा पर खाना खानें गये थे| उनके साथ पुष्पेन्द्र यादव उर्फ लाले, विकास यादव उर्फ डप्पी, सनी यादव देवरामपुर, आशीष यादव खाना खा रहे थे, उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान विमल यादव पुत्र श्याम सिंह, मोहित यादव व राजन यादव व प्रवीण यादव व शीटू निवासी बबाईया जहानगंज एक राय होकर आये और लाले का नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे| नरेंद्र यादव के पक्ष ने जब मना किया तो सभी मारपीट पर आमादा हो गये, जान से मारनें की धमकी देते हुए बघार नाले की तरफ भागते समय मेजर एसडी कालेज के गेट के आगे फायर करते हुए भाग गये| मामले की जाँच उपनिरीक्षक अजय यादव को दी गयी है| पुलिस ने मामले में दो को हिरासत में लिया है| थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया की मामले के दो को हिरासत में लिया गया है, जाँच की जा रही है |
सभासद व साथियों को धमकी दे फायरिंग करनें में पूर्व प्रधान व उसके दो भाईयों सहित 5 फंसे



