सपा सांसद डिम्पल यादव का मनाया जन्मदिन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के नवदिया मार्केट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के जन्मदिवस के अवसर पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार (टिल्लू) एवं महानगर महासचिव रजत क्रांतिकारी ने समाजवादी साथियों के साथ केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया।
जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में फर्रुखाबाद की चारों सीटें जीतकर डिंपल यादव को जन्मदिन का उपहार दिया जाएगा तथा अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रवेश कटियार ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं महानगर महासचिव रजत क्रांतिकारी ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए गए, वे ऐतिहासिक हैं और भविष्य में भी पार्टी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व महासचिव जहान सिंह लोधी, अरशद फारूकी, पूर्व सभासद दिलीप कठेरिया, हसन जैदी, रवीश कुमार द्विवेदी, शैंकी यादव, अफसान, नवनीत अग्निहोत्री, चंदन मिश्रा, प्रेमचंद्र, रीताम कटियार, विशाल यादव, अजय कटियार, रिंकू यादव, विनीत कुमार, अर्जुन, सुनील यादव, अन्नू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।