सपा नेता की इंस्पेक्टर पत्नी निकली अकूत संपत्ति की मालकिन

मेरठ:1989 बैच की महिला दारोगा नर्गिस खान करोड़ों की मालकिन कैसे बन गई यह सबाल उठना लाजमी है, प्रमोशन के बाद इंस्पेक्टर बनी और वर्तमान में बरेली में तैनात है। नर्गिस और उसके पति सुरेश यादव के पास 80 करोड़ की संपत्ति है।


ढाई करोड़ कीमत की लैंड रोवर रेंज रोवर,72 लाख की जगुआर और 28 लाख की पजेरो कार इनके पास हैं। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर नर्गिस के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ तो छुट्टी लेकर बरेली से रवाना हो गई।नरगिस खान सपा नेता सुरेश उर्फ शेखर की पत्नी हैं सपा शासनकाल के दौरान कई मलाईदार पदों पर तैनात रहीं इस दौरान उन्होंने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावशाली पदों पर रहते हुए अपनी पहुंच और रसूख का इस्तेमाल किया|
एंटी करप्शन विभाग की जांच में सामने आया कि नरगिस खान ने अपनी आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है,उनकी कुल वैध आय 5.36 करोड़ रुपये थी,जबकि उन्होंने 14 सालों में 10.59 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी| इस संपत्ति में मेरठ के शास्त्रीनगर में एक आवास और गढ़ रोड पर नौचंदी थाना क्षेत्र में नंदिनी बार, शामिल है|इसके अलावा, उनके पास कई अन्य चल-अचल संपत्तियां भी हैं, जिनकी जांच अभी जारी है|