फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जुल्म के खिलाफ फूल से अंगारा बनीं फूलन देवी जी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए हम सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि उनकी स्मृतियाँ पीडीए परिवार अनमोल धरोहर हैं| पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा दुनियाँ में जितनीं भी देवियाँ हैं उन सबमें सबसे ऊपर मैं फूलन देवी जी को पूजती हूँ, वो आधी आबादी की महान प्रेरणास्रोत हैं। मुलायम सिंह यादव ने
फूलन देवी को जुल्म की हथकड़ियों से आजाद किया व देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचाया। पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जुल्म करने बालों के खिलाफ़ क्रांति का प्रतीक हैं फूलन देवी उनका जीवन अन्याय के खिलाफ़ क्रांति से परिपूर्ण रहा| जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जुल्म करने वालों
को फूलन देवी जी की जीवनशैली से सबक लेना चाहिए | जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने कहा आजाद हिन्दुस्तान में वीरांगना की परिभाषा को धरातल पर उतारने का श्रेय फूलन देवी को जाता है। जिला सचिव राधेश्याम सविता, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता शाक्य, महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव, चांद मोहम्मद खाँ, अरविंद कश्यप , केके यादव, अशोक अंबेडकर आदि रहे|
सपा नें भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी को पुन्यतिथि पर किया याद



