सपा जिला उपाध्यक्ष के साथ मारपीट करनें में अपना दल एस जिलाध्यक्ष सहित एक दर्जन पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के साथ मारपीट करनें के मामले में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कस्बा निवासी सौरभ कटियार पुत्र महेश चन्द्र कटियार सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं| सौरभ नें थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज कराया कि बीते 11 मई को रात 9:45 बजे अपने हाल निवासी आवास विकास जानें के लिए जहानगंज से निकले| जहानगंज चौराहे पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कटियार (रिंकू), निर्दोष कटियार (लालू) पुत्र सियाराम निवासी बीबीपुर कमालगंज, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य राठौर (एके) इसेपुर, गोलू मिश्रा, टिंकू भदौरिया व 6-7 अज्ञात लोगों नें उसकी कार पर पथराव कर दिया| घवराकर सौरभ के चालक नें गाड़ी रोंक दी| गाड़ी रुकते ही आरोपियों नें धारदार हथियारों व हाकी लेकर मारपीट की| सपा नें नें आरोपियों पर रंगदारी मांगनें का आरोप लगाया| विवेचना दारोगा आनन्द शर्मा को दी गयी है|