सपा चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिये टिप्स

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रभारी डा0 असीम यादव ने विधानसभावार बैठक कर कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिये और उनकी शिकायतों व शिकवों को दूर करने का प्रयास किया।

पार्टी के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे चुनाव प्रभारी डा0 असीम यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथवार जानकारी ली और चुनाव सम्बंधी रणनीति बनायी। इसके साथ ही साथ दोपहर बाद चुनाव प्रभारी ने कायमगंज के एक गेस्टहाउस में बैठक कर कार्यकर्ताओं से भेंट की। भोजपुर विधानसभा के कमालगंज कस्बा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में बैठक कर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये। लेकिन गठबंधन में नगर कांग्रेस कमेटी के साथ सदर प्रत्याशी विजय सिंह के आपसी विवाद पर अभी तक कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

चुनाव प्रभारी असीम यादव ने जेएनआई को फोन पर बताया कि लुईस और विजय सिंह के बीच विवाद का मामला हाईकमान का है। वह इस मामले पर कुछ नहीं कह सकते। उनका काम केवल चारो प्रत्याशियों को चुनाव जिताना है।