सपा को ही मिलेगी गठनबंधन की लोकसभा टिकट!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में गठबंधन पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गयी| इस दौरान सपा नेताओं ने दावा किया की टिकट गठबंधन में सपा के पास ही जायेगी|
सपा के जिला कार्यालय आवास-विकास में आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने की| उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश का महत्वपूर्ण चुनाव है| प्रदेश में सपा गठबंधन नया इतिहास रचेगा| जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि जल्द ही सपा-बसपा गठबंधन की संयुक्त रूप से बूथ स्तरीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने कहा कि हम सभी गठबंधन के प्रत्याशी को जीतने में अपनी भूमिका अदा करें| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने योगी सरकार के बजट पर तीखा हमला किया|
कमालगंज के व्लाक प्रमुख राशिद जमाल ने कहा की टिकट सपा के खाते में ही जायेगी|सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव,बेंचेलाल, अनिल मिश्रा,अबधेश यादव,राधेश्याम श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये | इलियास मंसूरी, छोटे सिंह यादव,अरुण यादव,कर्मवीर यादव,अमित कठेरिया आदि रहे|

Comments are closed.