सपा के संकल्प पत्र से होगा हर किसी का भला

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमो द्वारा वचन पत्र और 22 के संकल्प पत्र का अनावरण किया गया है| जिसमे आम जनता से जुड़ी कई योजनाओं की घोषणा की गयी है|घोषणा पत्र सार्वजनिक किये जानें के बाद मंगलवार को सपा के भोजपुर विधानसभा के प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी उत्साहित दिखे|
चुनाव प्रचार पर निकले अरशद जमाल सिद्दीकी नें सभी को बताया कि उनके पार्टी सुप्रीमो नें घोषण की है कि उसकी सरकार बनने पर किसानों को चार वर्ष में कर्जमुक्त बनानें। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रहेगा। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन में शहीद किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपया की मदद देंगे। सीमांत किसानों को दो बोरी मुफ्त डीएपी दिये जानें की घोषण की गयी है| हर कृषि उत्पाद एमएसपी पर खरीदेंगे। हर गांव में सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। हर जिले में मॉडल स्कूल बनाएंगे। लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसके साथ ही 2027 तक एक करोड़ नौकरियों का सृजन करेंगे। हमने पांच वर्ष में एक करोड़ नौकरियों का वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। राज्य शिक्षा कोष बनाकर पढ़ाई के लिए लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश को 2027 तक शत प्रतिशत साक्षर और एक करोड़ नौकरी देने वाला बनाने की घोषणा की।  खुदागंज क्षेत्र में अरशद जमाल सिद्दीकी ने अशोक पाल, राजेन्द्र पाल, जिला पंचायत सदस्य वन्टू नागर, राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान विनय शाक्य व दिव्यांशु मिश्रा के साथ जनसम्पर्क कर माहौल भी बनाया|