फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व व्लाक प्रमुख सुबोध यादव सहित आठ के खिलाफ रंगदारी मांगने, भूमि पर कब्जा ना देनें व बंधक बनानें के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम सरैया निवासी सौरभ चौहान नें जेएनबी रोड फतेहगढ़ निवासी राजेपुर के पूर्व
व्लाक प्रमुख व वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य सुबोध यादव, ग्राम परखिरिया निवासी पंकज यादव, उदयपाल यादव उर्फ भोला व पांच अज्ञात के खिलाफ थाना कादरी गेट में मुकदमा दर्ज किए गया है| पंजीकृत करायी गयी एफआईआर में कहा कि साल 2023 में जनपद कन्नौज के तालग्राम निवासी राजेश वर्मा के यहाँ उनकी मसेनी चौराहा स्थित भूमि का सौदा किया था| राजेश वर्मा नें सौरभ को भरोसा दिया था कि कुछ दिन बाद
भूमि का बैनामा करा लेंगे| कुछ दिन बाद फरवरी में वह निर्माण करने के लिए पंहुचे निर्माण के लिए भवन सामग्री उतरवाने लगे तो मौके पर मौजूद पंकज यादव नें कहा कि सुबोध यादव मेरे मालिक है उनकी अनुमति के बिना कोई कार्य नही होगा| सौरभ ने कहा कि सुबोध यादव भू-माफिया है| सौरभ नें कहा कि 7 अप्रैल को वह अपने मित्र पवन वीर के साथ फतेहगढ़ जा रहे थे, लोको रोड मनोरंजन गृह के निकट
सुबोध यादव, पंकज यादव व तीन अज्ञात लोगों नें घेर लिया और रंगदारी 50 लाख की मांगी और जान से मारनें की धमकी दी| 19 अप्रैल को जब वह निर्माण करानें की रूप रेखा बना रहे थे तो उसी दौरान सुबोध व अन्य तीन आरोपी वहां आये सौरभ व उसके दोस्त पवनवीर के साथ मारपीट की| मुकदमा थाना कादरी गेट में दर्ज किया गया| मुकदमा की विवेचना पांचाल घाट क चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा को दी गयी है|
सपा के पूर्व व्लाक प्रमुख सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज



