फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चचेरे
भाई आर्यन यादव के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे हैं पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव सहित कार सबार चार लोग नील गाय के टकरानें से घायल हो गये, जिसमे पूर्व मंत्री व उनकी कार के चालक के गंभीर चोट आयी है |
दरअसल सैफई इटावा में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चचेरे भाई का सगाई कार्यक्रम था, जिसमे भोलेपुर निवासी पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर व रखा फतेहगढ़ निवासी विजय यादव भी शामिल होने जा रहे थे| विजय यादव सर्वेश अम्बेडकर की कार में ही बैठे थे| विजय यादव की कार
सर्वेश अम्बेडकर की कार के पीछे चल रही थी| किशनी रोड पर अचानक नीलगाय सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खड्ड में चली गयी| हादसे में सर्वेश अंबेडकर को पैर और कमर के पास गंभीर चोटें आईं, जबकि विजय यादव के पैरों और सिर में चोटें बताई गई हैं। दुर्घटना में कार चालक और अंबेडकर का पुत्र अशोक अम्बेडकर व कार चालक उमेश भी घायल हो गये| मिली जानकारी के अनुसार सर्वेश अम्बेडकर को लखनऊ रिफर किया गया है| जबकि विजय यादव को उपचार के बाद घर भेज दिया गया|



