सपा के निष्क्रिय बूथ प्रभारियों पर गिरेगी गाज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के बूथ व सेक्टर अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक में निर्देश दिये गये की जो बूथ प्रभारी सक्रियता से कार्य नही कर रहे है उनकों हटाकर नये प्रभारियों को मनोनीत किया जायेगा| इसके साथ ही सपा व बसपा गठबंधन के बाद पहली बार दोनों नेता मंच पर एक साथ दिखे|
विधानसभा सदर के महानगर अध्यक्ष विजय यादव के रखा स्थित गिरजा देवी गिरीश चन्द्र कोल्ड स्टोरेज में आयोजित बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने की| उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से मोदी सरकार डर गयी है| जनता इसका जबाब देगी|सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि देश की जनता को अहसास है कि उससे गलती हुई है| इस बार देश का युवा मतदाता इस गलती को सुधारेगा और केंद्र से मोदी सरकार को हटायेगा|
बसपा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बसपा जिन जगहों पर सपा का प्रत्याशी है उन जगहों पर सपा बधू पक्ष और जिन जगहों पर बसपा की टिकट है वहां पर बसपा बधू पक्ष है| दोनों पक्षों को एक दूसरे का सम्मान करना होगा| तभी विवाह की बात बनेगी| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश से आदेश आया है कि जो बूथ प्रभारी निष्क्रिय होंगे उन्हें बाहर किया जायेगा| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि लड़ोगे तो मिटोगे,जुडोगे तो बनोगे| उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से मोदी व अमित शाह परेशान है|
इस दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत,बसपा  जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर,रामानन्द प्रजापति,रजत क्रन्तिकारी,रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे| संचालन सपा जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया|
चार यूथ महानगर अध्यक्ष घोषित
बूथ कमेटी सम्मेलन में ही युवजन सभा के
महानगर अध्यक्ष शहयार खां,छात्र सभा शशांक सक्सेना,लोहिया वाहिनी रजत क्रांतिकारी,यूथ ब्रिगेड में बंटी यादव को अध्यक्ष बनाया गया|