सपा कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करे अपना बूथ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)सपा के बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया| जिसमे सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की जीत दिलाने की रणनीति बनायी गयी|
कस्बे में एक कालेज में आयोजित की गयी भोजपुर विधानसभा की बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया|जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने की|जिसमे सभी बूथ प्रभारियों को अपने बूथ को चुनौती के रूप में लेने की नसीहत दी गयी| बसपा जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल,सपा भोजपुर विधान प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी,चेयर मैंन मोहम्मदाबाद हरीश कुमार,पुष्पेन्द्र यादव आदि ने विचार व्यक्त किये| विधान सभा अध्यक्ष अमित यादव,राधेश्याम श्रीवास्तव,मनोज यादव,धर्मवीर यादव आदि रहे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया|