सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अमौसी हवाई अड्डे पर रोंके जाने से खफा सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है| जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन क्र नारेबाजी की|
भोजपुर विधान सभा अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मदाबाद चौराहे पर एकत्रित हुए| जिसके बाद उन्होंने वर्तमान सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की| सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव व सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ किये गये व्यवहार और सपा नेताओं पर लाठी चार्ज की निंदा की|
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीडन बीजेपी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में मंहगा पड़ेगा| बीते दिन उत्पीडन की आबाज उठाकर सीएम योगी का पुतला फूंकने वाले सपा के जिला महासचिव मंदीप यादव व 14-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखना न्याय संगत नही है| इसका विरोध किया जायेगा| इस दौरान शालू यादव,धर्मवीर यादव,सनी चौधरी,अवनीश यादव,सुहैल खान व प्रभात गुप्ता आदि रहे|