सपाईयों नें पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव को किया याद

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कई जगह मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा ने जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये| श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में उनके जीवन पर प्रकार डाला गया|
शुक्रवार सुबह जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गयी। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव, रामपाल सिंह यादव आदि रहे| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने कहा कि नेताजी हम सबके अभिभावक थे। उन्होंने हर व्यक्ति के जीवन को किसी न किसी रूप में स्पर्श किया है, जिसे हर समाजवादी भली-भांति समझता है। उनकी नीतियाँ और उनके विचार आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। सर्वेश अंबेडकर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, विजय अनुरागी रहे|
पुन्यतिथि पर दौड़ का आयोजन
फतेहगढ़ के ग्राम राजा नगला में डंपी यादव द्वारा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों विधानसभाओं सहित दूर-दूर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 1600 मीटर व 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन हुआ।
डॉ. अनार सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव रहे| प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए पंचम को 5 किलोमीटर व आर्यन राजपूत को 1600 मीटर में प्रथम आने पर मुख्य अतिथियों द्वारा नई साइकिलें भेंट की गयी। विजय यादव ने कहा कि नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर हमें समाजवादी विचारधारा को मजबूत करना चाहिए। विवेक सिंह यादव ने कहा कि आज नेताजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका बोया समाजवाद का बीज आज फल-फूल रहा है| जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव द्वारा बार एसोसिएशन में भी नेताजी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे व नेताजी को नमन किया गया।