संदिग्ध हालत में महिला की मौत

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हालत बिगड़ गयी| परिजन उसे लोहिया अस्पताल उसके बाद निजी अस्पताल लेकर गये| निजी अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मोकुलपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र श्रीपाल का विवाह बीते लगभग दो साल पूर्व जनपद हरदोई के सांडी निवासी सुखराम की पुत्री 22 वर्षीय काजल के साथ हुआ था| काजल के 1 वर्षीय पुत्र आरब है| नीरज व उसके पिता श्रीपाल नल मिस्त्री का कार्य करते हैं| मंगलवार सुबह पिता-पुत्र नल के कार्य से चले गये| नीरज की माँ रामकली किसी काम से घर के बाहर चली थीं| घर में उसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे काजल की संदिग्ध हालत हो गयी| उसी दौरान परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे, जहाँ से परिजन निजी अस्पताल ले आये| काजल को निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया| परिजन शव लेकर घर चले गये|