संदिग्ध हालत में महिला का मिला शव

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर में ही महिला का शव पड़ा मिला| कमरे से धुंआ निकल रहा था| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

थाना क्षेत्र के मोहल्ला इन्द्र नगर निवासी मनीराम की पत्नी निर्मला देवी अपनें पुत्र व बहू के साथ रहती थी| निर्मला घर के कमरे में परचून की दुकान चलती थी| दुकान के पास एक छोटी सी किचन है, बीती रात महिला खाना खा कर सो गई थी| बुधवार सुबह जब मोहल्ला की आशाबहू राधा देवी ने निर्माला देवी के कमरे की खिलाड़ी से धुआं तेजी से निकलते देखा तो मोहल्ले के लोगों ने लोहिया नगर में मनीराम को सूचना दी| सूचना पर मनीराम मौके पर पहुंचे व पुलिस को जानकारी दी | पुलिस ने महिला का शव को कब्जे में कर फौरेंसिक टीम से जांच पड़ताल करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।