फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| मृतका के स्वजनों नें हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया| पुलिस को सूचना नही दी गयी|
थाना ग्राम कुतुबुद्दीनपुर निवासी सुधीर की 25 वर्षीय पत्नी नीलम की बीते 26 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के मायके ग्राम लोहापानी से स्वजन पंहुचे और उसकी हत्या किये जानें का आरोप लगाया| ससुराल नीलम की मौत चारा काटते समय चारा मशीन के पट्टे में फंस जाने से
हुई है। दोनों पक्षों में विवाद हो गया| बाद में आस-पास के लोगों नें समझौता करा बच्चों के नाम पर खेत करने पर सहमति बना दी उसके बाद दोनों पक्ष तहसील कायमगंज आ गये| वहां दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| मामला शांत होनें पर ससुराली शव को ढाई घाट ले जानें लगे, इसी दौरान ठंडी कुइयां चौराहे पर फिर विवाद हुआ व मारपीट तक बात आ गयी| बाद ढाई घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडेय ने बताया कि अब तक थाने में इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष ने सूचना नहीं दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दोनों पक्ष भिड़े



