शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल व कॉलेज के शिक्षक व छात्र पहुंचे। झंडा फहराने के बाद सलामी दी। झंडा फहराने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, कविता, नृत्य आदि पेश किए। शिक्षक व स्टाफ ने एक-दूसरे का राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक भव्य, रोमांचक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन अजयपाल सिंह राठौर (सेना मेडल प्राप्त) एवं विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कैप्टन धर्मेंद्र सिंह चौहान (थल सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र प्राप्त), सीपी विद्यालय समूह की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर इस गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने कई मनमोहक सांस्कृतिक नाटकों का मंचन किया गया| संचालन कविता पांडेय ने किया। एमडी ज्योत्सना अग्रवाल प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, प्राइमरी विंग की हेड शिवानी दीक्षित आदि रहे|
एसबी पब्लिक स्कूल में शान से फहराया तिरंगा
कानपुर रोड स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के अध्यक्ष विवेक सिंह यादव एवं चेयरपर्सन स्नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया। स्पोर्ट्स कोच मोहित कुमार ने छात्रों से देशभक्ति के जोशीले नारे लगवाए। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति में छात्रों ने भगत सिंह को फांसी दिए जाने का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक, छात्र और स्टाफ भावुक हो उठे। विद्यालय चेयरमैन विवेक सिंह यादव ने कहा कि हमें आज़ादी का असली अर्थ समझना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर यह देश आज़ाद कराया, और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपसी नफरत, जात-पात और धर्म के विभाजन से ऊपर उठकर “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना अपनाएं।
स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दिखा स्वतंन्त्रता दिवस का उत्साह
स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ नर्सिंग फर्रूखाबाद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती, मां भारती एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। प्रबन्धक अनुराग दुबे सहित सभी के द्वारा ध्वजरोहण कर राष्ट्रगान किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक देशभक्ती नृत्य, राष्ट्रगान एवं नाटक के माध्यम से राष्ट्र के प्रति देशभक्ती भावनाएं प्रस्तुत की गयी। डायरेक्टर डॉ. सचिन दुबे ने कहा देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 2025 को भारत को आजादी मिले 78 साल पूरे हो गये हैं। इस अवसर पर हम अपने घरों, दफ्तरों, सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों आदि जगहों पर स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोद कुमार अग्निहोत्री ने की। आदित्य मिश्रा, शिवस्वरूप पाठक, अभिषेक मिश्रा रहे |
एमडीएस शिक्षण संस्थान में उत्साह के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
एमडीएस शिक्षण संस्थान रमन्ना गुलजार बाग में भी धूमधाम के साथ 15 अगस्त मनाया गया| छात्र-छात्राओं नें रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये| जिससे माहौल देशभक्तिमय हो गया| रंगारंग कार्यक्रमों नें सभी का मनमोह लिया| इसके बाद मिष्ठान वितरण किया| इस दौरान प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष हर्षित मिश्रा, प्रिंसिपल वीना मिश्रा आदि रहे|