शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष व मंत्री ने पुलिस को डीआईओएस के लिपिकों के खिलाफ दी तहरीर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष में लिपिकों के साथ उत्तर-प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री के द्वारा अभद्रता करनें का मामला गर्म हो गया है| डीआईओएस ने बीते दिन दोनों शिक्षक नेताओं के खिलाफ तहरीर दी, जिसके जबाब में लिपिकों के खिलाफ भी एसपी के आवास पर जाकर शिक्षक नेताओं नें तहरीर दी|
दरअसल डीआईओएस नें बीते दिन तहरीर में कहा था कि शिक्षक प्रवेश रत्न शाक्य व यादवेन्द्र सिंह परिहार नें उनके सामने लिपिक मनोज कुमार मिश्रा व यादवेन्द्र परिहार ने असंसदीय भाषा का प्रयोग कर सरकारी कार्य में बाधा डाली|
वहीं बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य व जिला मंत्री यादवेन्द्र सिंह ने महावीर इंटर कालेज में बैठक की और एसपी आवास पर जाकर उनके पीआरओ को दोनों लिपिकों के खिलाफ तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि वरिष्ठ लिपिक प्रेम चन्द्र यादव व मनोज मिश्रा 5 शिक्षकों की पुरानी पेंशन की फाइल पर पैसे की मांग कर रहें है और आपत्ति लगा रहे हैं| जिसकी वार्ता के लिए डीआईओएस के पास गये थे| जब डीआईएस नें उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया और फाइलें वापस करनें को कहा तो दोनों लिपिक अपशब्दों का प्रयोग करनें लगे और कार्यालय से बाहर जानें को कहा | दोनों लिपिकों पर कार्यालय के बाहर शिक्षक नेताओं नें मारपीट का आरोप लगाया है|
एक ही पटल पर 2019 से दोनों लिपिक
शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया कि दोनों लिपिक प्रेम चन्द्र व मनोज मिश्रा साल 2019 से एक ही पटल पर कार्यरत हैं| जिस पर कार्यवाही होनी चाहिए|
धरना प्रदर्शन की चेतावनी
महावीर इंटर कालेज नगला खैरबंद में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य व जिला मंत्री यादवेन्द्र सिंह ने अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की| बैठक में निर्णय लिया गया की यदि कार्यवाही नही हुई तो प्रदेश नेतृत्व से वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन किया जायेगा| डीआईओएस कार्यालय में वायोमैट्रिक मशीन नही लगायी गयी है|
पुलिस की मामले की पड़ताल
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें डीआईओएस कार्यालय में जाकर जाँच पड़ताल की| वहीं शिक्षक नेताओं की शिकायत से मामला जबाबी हो गया है|